Jamun Ka Sirka Banane Ka Tarika|Black Berry Vinegar|जामुन का सिरका के फायदे जान के हैरान हो जाएंगे|




Jamun Ka Sirka Banane Ka Tarika | Black Berry Vinegar | जामुन का सिरका के फायदे जान के हैरान हो जाएंगे | 



जामुन को आयुर्वेद में अमृत से कम नहीं बताया गया है। जामुन के पेड़ के पत्ते,छाल, जामुन, गुठली वह जामुन का सिरका के नियमपूर्वक सेवन से कई गम्भीर बिमारी को ठीक  किया जा सकता है। जामुन से आसानी से बनने वाली जामुन की सिरका बनना बताउंगा जो कि आप आसानी से अपने घर में तैयार कर सकते हैं। वैसे तो जामुन का सिरका कई तरीके से बनाया जाता है। लेकिन यहां आपको एकदम आसान और गुणकारी जामुन का  सिरका बनना  बता राहा हूं तो चलिए बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री | Ingredients


जामुन          =    2 किलो 

सफेद नमक  =  2 टेबल स्पून 

काला नमक  =  1 टेबल स्पून 

सेंधा नमक    =  1 टेबल स्पून 


यह भी पढ़ें 

बेल का शरबत बनाने का आसान तरीका

आंगन की तुलसी है रामबाण औषधि

हार्ट ब्लाकेज को खत्म करेगा यह घरेलू उपाय



 सिरका बनाने की विधि | How To Make Jamun Vinegar 


• सबसे पहले जामुन को पानी से धोकर छान लीजिए उसके बाद जामुन को धूप फैलाकर सूखा  लीजिए।


• अब सूखे हुए जामुन को हाथों से मसलते हुए जामुन के गुठली से गुदा अलग कीजिए।


• अब एक सूती कपड़े की मदद से मसले हुए जामुन को कपड़े में डालकर दबा दबा कर छान लीजिए, एक बर्तन में जामुन के रस को इकठ्ठा कर लीजिए।


• अब जामुन के रस में सफेद नमक, काला नमक, सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए, और कांच की शीशी में भरकर रख दीजिए।


• आपका एकदम आसान तरीका से जामुन का सिरका तैयार हैं, सिरका को आप एक हफ्ते तक धूप में 2 से 3 घंटे तक रख दीजिएगा। यह सिरका जैसे-जैसे पुराना होता जायेगा और भी ज्यादा गुणकारी होता जायेगा।





अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिए:




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने