सेब का हलवा बनाने की विधि | How To Make Apple Halwa Recipe In hindi


सेब का हलवा बनाने की विधि | How To Make Apple Halwa Recipe In hindi 

नमस्कार:
दोस्तों मैं प्रशान्त आपके लिए लेकर आया हूं सेब का हलवा बनाने की रेसिपी। जब भी आपको कुछ हेल्दी स्वादिष्ट मीठा खाने का मन करे तो आप सेब का हलवा बना कर खा सकते हैं, और आप सेब का हलवा को व्रत (उपवास) में भी बनाकर खा सकते हैं आपको बहुत अच्छा लगेगा। दरअसल सेब के हलवा में सेब का गुदा, चीनी, मावा व ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण होता है। जिससे यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सुपर हेल्दी भी होता है। तो आइए सेब की हलवा की बेहतरीन रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं।





आवश्यक सामग्री/Ingredients

सेब = 500  ग्राम 
चीनी = 5 बड़े चम्मच 
देशी घी = 2 बड़े चम्मच 
नींबू रस = 1 बड़े चम्मच 
काजू 20 ग्राम बारीक कटा हुआ
बादाम = 20 ग्राम बारीक कटा हुआ 
मावा = 200 ग्राम 
किशमिश के दाने = 20 ग्राम
हरी इलायची = 3 से 4 बारीक पीसा हुआ 


यह भी पढ़ें:



सेब का हलवा बनाने की विधि/How To Make Apple Halwa Recipe In Hindi


• सबसे पहले सेब को पानी से अच्छी तरह धोकर सेब के छिलके को साफ कर लीजिए। फिर सेब को दो टुकड़ों में काट लीजिए और सेब के अन्दर के बीजों को निकालकर साफ कर लीजिए। अब मोटा वाला कद्दूकस से सभी सेब को कद्दूकस कर लीजिए।


• अब कद्दूकस किया हुआ सेब में चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए, और एक स्थान में रख दीजिए, सेब में नींबू का रस और चीनी हम पहले इसलिए मिला रहे ताकि सेब में कालापन ना पड़े।

• अब  कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म कीजिए फिर देशी घी डालें, जैसे घी गर्म हो जाए इसमें हरी इलायची पाउडर डाल दीजिए, फिर अब इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब जिसमें  चीनी और नींबू रस डालकर मिलाकर रखें है, उसको डाल दीजिए।

• अब कद्दूकस किया हुआ सेब को 10 मीनट मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं, तय समय बाद इसमें डालें काजू, बादाम, किशमिश और मावा फिर 10 मीनट तक मीडियम आंच पर भून लीजिए, एक बात का ध्यान रखें लगातार चलाते हुए हलवा को भूनें।

• अब 10 मीनट के बाद आपका दानेदार सेब का परफेक्ट हलवा बनकर तैयार है  आप व्रत में बनाये  या जब भी हेल्दी स्वादिष्ट हलवा खाने का मन करे तब बनाये सेब का हलवा आपको बहुत पसंद आयेगा,

 • इस सेब की हलवा की ख़ास बात यह है कि सेब की हलवा को आप गर्मागर्म भी सर्व कर सकते हैं और इसे फ्रीज में  रखकर ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं, आपको ठंडा व गर्म दोनों का टेस्ट अच्छा लगेगा।

निवेदन/Request:
 सेब की हलवा की रेसिपी कैसा लगा कमेंट करके अपना अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए।
रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, What's app, twitter, पर ज़रुर शेयर कीजिए।


अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिए:








एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने