मावा बर्फी बनाने की विधि | How To Make Mawa Barfi Recipe In Hindi -pkfoodiescookingshow




मावा बर्फी बनाने की विधि | How To Make Mawa Barfi Recipe In Hindi-pkfoodiescookingshow 


मावा बर्फी रेसिपी/Mawa Barfi Recipe In Hindi 

   आवश्यक सामग्री Ingredients 

खोया                     =   500 ग्राम 

पीसा हुआ चीनी       =   300 ग्राम 

इलायची पाउडर.      =   एक छोटा चम्मच 

 देशी घी                  =     ‌‌ए‌क बड़ा चम्मच


बर्फी बनाने की विधि/How To Make 

1.सबसे पहले भारी तले के पैन में घी गर्म कीजिए और उसमें खोया मिला दीजिए।

2. इसे तब तक पकाएं जब तक यह नर्म होकर एक जगह जमा होने लगे.

3. अब इसमें चीनी मिलाएं और कम आंच पर चीनी के पिघलने तक इसे मिलाएं. साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दीजिए.

4. अब इसे लगातार चलाते रहिए ताकि यह पैन से चिपके नहीं. जैसे ही यह पैन के बीच में आकर इकट्ठा होने लगे, आंच बंद कर दीजिए।

5. अब इसे चिकनी प्लेट पर निकाल कर बेलन से हल्के हाथ से बेलते हुए एक सार गोल आकार दे दीजिए।

6. ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर बर्फी का आकार बना लीजिए आपका मावा बर्फी तैयार है, खाएं और खिलाएं।

ध्यान दीजिए /Note:
मावा का बर्फी बनते समय जल्दबाजी बिलकुल नहीं करें जितना धीमी आंच पर मावा को भूनेंगे आपका मावा बर्फी उतना ही मजेदार स्वादिष्ट बनेगा।

निवेदन/Request:
मावा बर्फी की  रेसिपी कैसा लगा कमेंट करके अपना अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर करें,
रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, What's app, twitter, पर ज़रुर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने