हरे मटर की कचौड़ी बनाने की विधि |How To Make Hare Matar Ki Kachori Recipe In Hindi -pkfoodiescookingshow



हरे मटर की कचौड़ी बनाने की विधि |How To Make Hare Matar Ki Kachori Recipe In Hindi -pkfoodiescookingshow 

नमस्कार दोस्तों: वैसे तो हरा मटर हमें 12 महीनों बाजार में मिल  जाते हैं लेकिन हरी मटर के सीजन में जो मटर आता है उसका स्वाद बहुत ही मजेदार स्वादिष्ट होता है। हरी मटर से बनने वाली एक डिश है।
 हरे मटर की कचौड़ी जो कि बहुत टेस्टी रेसिपी होता है । यहां हम 5 से 6 लोगों के लिए हरे मटर की कचौड़ी की रेसिपी बना रहे वो भी बहुत आसान तरीका से।





    आवश्यक सामग्री/Ingredients 

गेहूं का आटा        = 2 कप 
हरी मटर              =  2 कप 
पानी                   =  1 कप 
हरी मिर्च              =  2 
हींग                    =  1 टुकड़
अदरक                = 1 इंच 
साबुत जीरा          =1/2 टी स्पून
हरा धनिया           =1 टी स्पून 
धनियां पाउडर       =1 टी स्पून 
सौंफ पाउडर         = 1 टी स्पून 
लाल मिर्च पाउडर   =1/4 टी स्पून 
•गरम मसाला          =1/4 टी स्पून 
अमचूर पाउडर       =1/4 टी स्पून 
तेल                      = 4 टी स्पून/कचौड़ी तलने के लिए 
नमक                   = स्वादानुसार

How To Make Hare Matar Ki Kachori Recipe In Hindi -pkfoodiescookingshow 


बनाने की विधि/How To Make 

• मटर कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को लीजिए और छलनी की मदद से छान लीजिए। अब आटे में नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

अब पानी की मदद से आटे को अच्छे से गूथ लीजिए। गुथे हुए आटे को कुछ देर के लिए ढक कर रख दीजिए।

• अब मटर के दानों को लीजिए और मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लीजिए। एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गैस पर गरम करने के लिए रख दीजिए। इसमें हींग और जीरा डालकर गरम कीजिए।

• इतना करने के बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया और सौंफ डाले और अच्छे से भूने। इनके भुनने के बाद मसालों में पीसी हुई मटर साथ ही लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक, धनिया डाले और मटर को अच्छे से भून  लीजिए। कुछ ही देर में आपकी पिट्ठी बनकर तैयार है।

• अब आटे को लीजिए और बेलन की सहायता से उसे बेल लीजिए इसमें थोड़ी सी पिट्ठी भरे और फोल्ड करके दोबारा  थोड़ा गोल आकार में बेल लीजिए। सारे आटे और पिट्ठी से इसी तरह कचौरी तैयार कर लीजिए।

• अब कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर रखे। इसमें बनी हुई कचौरी डाले और उन्हें हल्का ब्राउन होने तक तले। सभी कचौरी को इसी तरह तल लीजिए और प्लेट में निकाल ले। 

 अब आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब हरी मटर के कचौरी बनकर तैयार है। अपनी मनपसंद चटनी या आलू की रसेदार सब्जी के साथ गर्म-गर्म सर्व किजिए मजा आ जायेगा।

निवेदन/ Request:
हरे मटर कचौड़ी  की रेसिपी कैसा लगा कमेंट करके अपना अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर करें,
रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, What's app, twitter, पर ज़रुर शेयर करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने