हार्ट ब्लाकेज के चमत्कारी घरेलू उपाय | Home Remedies For Heart Blockage In Hindi -pkfoodiescookingshow







हार्ट ब्लाकेज की समस्या को ठीक करेगा ये घरेलू उपाय

जानेंगे हार्ट को स्वास्थ्य रखने के लिए एक बेहतर घरेलू नुस्खा।
आजकल हमारा रहन-सहन पहले की तुलना में काफी बदल गया है। पहले अधिकतर लोग हाथ से काम किया करते थे, लेकिन मशीनीकरण के इस युग ने हमारे हर काम को आसान कर दिया। शारीरिक व्यायाम नहीं हो पाने के कारण आज अधिकतर लोग कई बीमारियों से पीडि़त हो रहे हैं। इन बीमारियों में सबसे बड़ी दिल से संबंधित बीमारियां है, जैसे उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, स्ट्रोक, हार्ट अटैक और कोलेस्टॉल का बढऩा है। लेकिन इसे दूर करने के लिए हमारे पास घर में ही नित्य प्रयोग में आने वाली कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन यदि बढ़ा दिया जाए तो दिल का खतरा कम हो जाता है।


इस कारण होता है दील की बिमारी


घरेलू नुस्खा जानने से पहले ये जरूर जान लें कि दिल से संबंधित बीमारी क्यों होती है। दरअसल अनियमित दिनचर्या, वसायुक्त ज्यादा भोजन खाने और नियमित व्यायाम नहीं करने के कारण हमारी रक्त धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो रक्त का परिवहन प्रभावित होता है। दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के कारण सिकुडऩे लगती हैं तो दिल पर ज्यादा दबाव आने लगता है और अंतत: दिल का दौरा पडऩे जैसी बीमारी हो जाती है।
घरेलू नुस्खों को अपनाकर रखें दिल का ख्याल
दिल को सेहतमंद रखने के लिए एक अचूक औषधि घर पर ही बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की आवश्यकता होगी। ये पांच चीजें भी आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएंगी। तो हार्ट को स्वास्थ्य करने के लिए घरेलू  देसी उपचार बनना शुरू करते हैं,

                    आवश्यक सामग्री

लहसुन का रस                               1बड़ा कप
अदरक का रस                               1बड़ा कप
नींबू का रस                                   1बड़ा  कप  ‌‌
‌‌एप्पल विनेगर                                1बड़ा कप
शहद                                            3बड़ा कप
    
             औषधि बनाने की विधि
1.लहसुन, अदरक, नींबू का एक-एक कप शुद्ध रस निकाल लीजिए,

 2.निकालें हुए रस में एक बूंद भी पानी न मिलाएं,
इस तरह तीन कप तैयार इस मिश्रण में एक कप शुद्ध एप्पल विनेगर भी मिला दीजिए।

3.अब आपके पास कुल चार कप मिश्रण तैयार हो चुका है। इस मिश्रण को तब तक उबालते रहे, जब तक कि ये वाष्पित होकर वापस तीन कप नहीं हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

4.जब ये ठंडा और गाढ़ा हो जाए तो इसमें तीन कप शुद्ध शहद मिलाकर एक कांच की बोतल में भरकर रख दीजिए

  5.सुबह-शाम दो-दो चम्मच गर्म पानी में मिलाकर पीएं। यह औषधी दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर कर देती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कम कर देती है। ब्लॉकेज भी दूर हो जाते हैं

 नोट.अगर आपके हार्ट में ज्यादा प्राब्लम है तो अपने नजदीकी हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ से सम्पर्क जरूर किजीए।


इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, What's app, twitter, पर ज़रुर शेयर करें |ताकि उन लोगो तक भी यह सही जानकारी पहुंच सके 


    












एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने